CrimeUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला,दो पुलिसकर्मी घायल

गोरखपुर में रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।

कैपियरगंज इलाके के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव में कल देर रात पुलिस टीम गिरफ्तारी के लोए गयी थी जब यह घटना हुई।
इस हमले में प्रशिक्षु दरोगा सचिन सिंह (28) और सिपाही अजीत कुमार (25) घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पैडलेगंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में आरोपित की मां कौशल्या देवी और उसकी बहनों प्रीति व प्रियंका को भी गिरफ्तार किया गया है जिन पर अलग से मुकदमा चलेगा।
घटना

ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने हॉस्पिटल पहुंच कर घायल सिपाहियों का हाल चाल लिया।

ये भी पढ़ें:

दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज
दरअसल, पिछले चार दिन पहले गोपालगंज गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित राहुल निषाद की तलाश शुरू की थी, और जब बुधवार शाम को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है, तो दरोगा सचिन सिंह और सिपाही अजीत उसे गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

Advertisement
जब पुलिस राहुल को गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी, तभी उसके परिवार ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में दोनों पुलिसकर्मियों को सिर में चोटें आईं, और उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाना पड़ा। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें  बुलडोजर से सहमी दालमंडी...बाजार में फीकी दिखी आखिरी ईद, कारोबार चौपट, व्यापारी मायूस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link