Lucknow City

गृह प्रवेश के लिए लगा रहा था झालर… करंट ने ली इलेक्ट्रिशियन की जान, परिजनों का प्रदर्शन

दुबग्गा में मकान की रेलिंग पर झालर लगाते समय हुआ हादसा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा कर धरने पर बैठे परिजन, सड़क की ओर बने छज्जे को लेकर भी उठे सवाल

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 17 अप्रैल 2026:

दुबग्गा के इज्जतनगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब तीन बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। वह मकान की रेलिंग पर झालर लगाने का काम कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर परिजन पहुंच गए और किसान यूनियन के साथ मिलकर मकान के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Image 2026-04-17 at 6.14.21 PM

ये भी पढ़ें:

किसान यूनियन के पदाधिकारी सलमान और सैफ का कहना है कि जब तक बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, प्रदर्शन जारी रहेगा।मृतक की पहचान सारिब अब्बास के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद में रेलवे विभाग में कंट्रोलर पद पर कार्यरत एक व्यक्ति के मकान में काम करने गया था।

Advertisement

मकान का गृह प्रवेश शनिवार को होना था और उसी की तैयारियों के दौरान झालर लगाई जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान मालिक ने सड़क की ओर छज्जा आगे बढ़ाकर निर्माण कराया था, जबकि पहले से वहां से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। इसी कारण कारीगर हादसे की चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस ACP मोहसिन खान का विवादों से नाता, आगरा कमीशनखोरी से कानपुर दुष्कर्म तक कहानी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link