Sports

IPL 2026 : गिल की लगातार तीसरी फिफ्टी… गुजरात ने केकेआर को फिर चटाई धूल

कैमरून ग्रीन की 79 रन की पारी भी नहीं बचा सकी कोलकाता को, सीजन में लगातार पांचवीं हार से बढ़ा दबाव

स्पोर्ट्स डेस्क, 18 अप्रैल 2026:

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी और टीम को जीत तक पहुंचाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। शुरुआती झटकों के बाद रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 27 रन बनाकर लौटे, लेकिन ग्रीन ने जिम्मेदारी निभाते हुए 55 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। टीम 20 ओवर में 180 रन पर सिमट गई।

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे असरदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 7.59.20 AM

Advertisement

जवाब में गुजरात की शुरुआत मजबूत रही। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ तेजी से रन जोड़े। बटलर 25 रन बनाकर चलते बने, लेकिन गिल ने एक छोर संभाले रखा।

गिल ने 50 गेंदों में 86 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद भी टीम की स्थिति मजबूत रही। आखिर में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान ने मैच खत्म किया।

कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली। लगातार पांचवीं हार के साथ केकेआर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें  Rising Stars Asia Cup 2025: कौन बना टीम इंडिया-A का कप्तान? जानिए पूरी squad...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link