लखनऊ, 20 अप्रैल 2026:
यूपी की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 33 ऐसे अधिकारी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी से प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया गया था। इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
सबसे चर्चित नाम बागपत की एएसपी एवं लेडी सिंघम के रूप में पहचान बना चुकीं श्रेष्ठा ठाकुर का है। उन्हें अब एटीएस लखनऊ में एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्नाव की रहने वाली श्रेष्ठा अपने प्रभावी कामकाज के लिए जानी जाती हैं।

अन्य तबादलों में अभय मिश्रा को विजिलेंस से नोएडा भेजा गया है जबकि स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रमोशन के बाद नोएडा में ही तैनाती मिली है। तनु उपाध्याय को कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक बनाया गया है, जहां वे पहले सहायक सेनानायक के पद पर कार्यरत थीं।
इसके अलावा हरी राम यादव को प्रयागराज, अल्का को आगरा और अभय कुमार मिश्र को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। संतोष कुमार सिंह (चतुर्थ) को इटावा में एएसपी (अपराध) की जिम्मेदारी मिली है।
राजधानी लखनऊ में भी बदलाव करते हुए रामआशीष यादव को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। राघवेन्द्र कुमार मिश्र को एसएसबी गोरखपुर में उप सेनानायक, अभिषेक तिवारी को मैनपुरी और स्नेहा तिवारी को कानपुर नगर में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें एएसपी के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट…






