Uttarakhand

टिहरी में मौत की खाई! मैक्स वाहन 300 फीट नीचे गिरा, 8 लोगों की जान गई

हरिद्वार से लौट रहे ग्रामीणों पर टूटा कहर, दो की हालत गंभीर, SDRF-पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सीएम धामी ने जताया शोक

राजकिशोर तिवारी

टिहरी, 23 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे जा गिरा जिससे उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.37.47 PM

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। दो घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। घायलों में उत्तम कुमार (30) शामिल हैं। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन के अनुसार उक्त वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल खुद मौके के लिए रवाना हो गई हैं। उदर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  MDDA : मसूरी में सुनियोजित विकास से खिलवाड़, प्राधिकरण के एक्शन दो अवैध निर्माण सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button