Raebareli City

क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर ठगी… नकली वर्दी व आईडी के साथ ‘बदलापुर’ का फ्रॉड गिरफ्तार

मकान दिलाने के नाम पर दिए 21 लाख के तीन चेक, जांच में फर्जी निकले, काफी समय से लोगों को झांसा दे रहा था आरोपी, शिकारों की संख्या खंगाल रही पुलिस

विजय पटेल

रायबरेली, 24 अप्रैल 2026:

खुद को क्राइम ब्रांच ऑफिसर बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान राणा प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो नकली आईडी कार्ड और वर्दी के दम पर लोगों को भरोसे में लेकर ठगी करता था।

मामला तब खुला जब आरोपी राणा प्रताप कमांडो की वर्दी पहन कोतवाली शहर के कोठी जेल गार्डेन रोड निवासी मुनीश अग्रवाल के पास पहुंचा। उसने उनके नवनिर्मित मकान को खरीदने का प्रस्ताव रखा। इसके बदले उन्हें 7-7 लाख के तीन चेक थमा दिए। चेक संदिग्ध लगे तो पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में राणा प्रताप सिंह ने फर्जी पहचान बनाकर ठगी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से नकली आईडी कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। राणा प्रताप जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के रारी खुर्द का रहने वाला है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि वो अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मुठभेड़ में गैंग की चाल फेल... 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link