Lucknow City

LDA का मैसेज, बकायेदारों के लिए आखिरी मौका… आज से OTS कैंप में मिल रही भारी छूट!

गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 स्थित कावेरी अपार्टमेंट के पीछे बने साइट ऑफिस में दो दिवसीय कैंप, बकाएदारों का दंड व चक्रवृद्धि ब्याज होगा माफ, मौके का फायदा उठाने की अपील

लखनऊ, 24 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बकायेदार आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 स्थित कावेरी अपार्टमेंट के पीछे बने साइट ऑफिस में आज और 25 अप्रैल को लगाया जा रहा है।

एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से बकाया भुगतान न करने वाले आवंटी इस कैंप में पहुंचकर ओटीएस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवसर उन लोगों के लिए बेहद अहम है जो आर्थिक कारणों से अब तक भुगतान नहीं कर पाए हैं। कैंप में आवंटियों की सहायता के लिए विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी और रोहित सिंह की देखरेख में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

इस कैंप में आवंटियों को योजना से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में भी पूरा सहयोग मिलेगा। प्राधिकरण ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जो लोग कैंप में नहीं पहुंच सकते हैं उनके लिए एलडीए भवन में विशेष हेल्प डेस्क संचालित रहेगा। यहां पर ओटीएस-2026 से जुड़ी हर जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी बकायेदारों को दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज से पूरी तरह छूट दी जा रही है। एलडीए प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि यह मौका सीमित समय के लिए है। इसलिए आवंटियों को इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बागपत लड्डू महोत्सव हादसा: मजिस्ट्रेट जांच शुरू, समिति ने की पूछताछ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link