Business

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI की सख्ती… लाइसेंस रद्द, असमंजस में लाखों यूजर्स

नई जमा और क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर तुरंत रोक, मौजूदा पैसे निकालने की छूट, वॉलेट और फास्टैग सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

बिजनेस डेस्क, 25 अप्रैल 2026:

भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस आदेश के बाद बैंक अब न तो नई जमा ले सकेगा और न ही किसी खाते में क्रेडिट ट्रांजैक्शन कर पाएगा। फैसले का असर सीधे तौर पर बैंक के लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा।

आरबीआई ने अपने बयान में बैंक के कामकाज और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नियामक के मुताबिक बैंक का संचालन जमाकर्ताओं के हित और जनहित के खिलाफ पाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। साथ ही बैंक को पूरी तरह बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही गई है।

हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि उनके जमा पैसे सुरक्षित बताए गए हैं। ग्राहक अपने खाते में मौजूद रकम को निकाल सकते हैं या दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। बैंक के पास देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त तरलता होने की बात भी आरबीआई ने कही है।

ये भी पढ़ें:

इस फैसले के बाद कुछ अहम बदलाव तुरंत लागू हो गए हैं। अब कोई नई जमा स्वीकार नहीं होगी और खातों में पैसे आने वाले ट्रांजैक्शन रुक गए हैं। वहीं Paytm वॉलेट और फास्टैग जैसी सेवाओं पर भी असर पड़ना तय है, जिन्हें आगे किसी दूसरे बैंक के साथ जोड़ा जा सकता है। गौरतलब है कि Paytm Payments Bank पर पहले भी पाबंदियां लग चुकी हैं। मार्च 2022 से ही नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगी हुई थी। अब लाइसेंस रद्द होने के बाद बैंकिंग गतिविधियां पूरी तरह ठप हो जाएंगी।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये में गिरावट, वैश्विक व्यापार तनाव और डॉलर की मजबूती का दबाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link