Business

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार… सेंसेक्स 78 हजार के पार, निफ्टी 24,400 के करीब

शुरुआती कारोबार में बाजार ने पकड़ी तेज चाल, एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी

बिजनेस डेस्क, 7 मई 2026:

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स करीब 380 अंकों की तेजी लेकर 78,339 पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 67 अंकों की बढ़त के साथ 24,398 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी का माहौल दिखा।

एक दिन पहले भी बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स 940 अंक चढ़कर 77,958 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 298 अंकों की तेजी आई थी और इंडेक्स 24,330 के स्तर पर बंद हुआ था।

ग्लोबल बाजारों से मिले संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर पहली बार 62 हजार के पार पहुंच गया। टॉपिक्स इंडेक्स में भी मजबूत तेजी दर्ज की गई। हालांकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोस्डैक इंडेक्स दबाव में रहे।

ये भी पढ़ें:

गिफ्ट निफ्टी 24,442 के आसपास कारोबार करता दिखा। इससे पहले बाजार के सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे थे, लेकिन ओपनिंग में निवेशकों का रुझान मजबूत रहा।

अमेरिकी बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा। डॉऊ जोन्स 1.24 फीसदी चढ़कर 49,910.59 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने भी रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग दी। टेक शेयरों में खरीदारी की वजह से नैस्डैक में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

बाजार की नजर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़े घटनाक्रम पर भी बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान से जुड़ा टकराव जल्द खत्म हो सकता है। वहीं ईरान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है। इन घटनाओं का असर आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार की चाल पर पड़ सकता है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला KSH इंटरनेशनल का IPO, जानिए लॉट साइज और रिजर्वेशन का पूरा हिसाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link