Uttarakhand

‘मन की बात’ से जन-जन को मिल रही प्रेरणा, CM धामी बोले- यही है नए भारत की ताकत

मोथरोवाला में सीएम ने जनता संग सुना 133वां एपिसोड, कहा कि नवाचार से लेकर संस्कृति तक, हर क्षेत्र में नई ऊर्जा भर रहा कार्यक्रम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 26 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के सीएस पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के मोथरोवाला में स्थानीय लोगों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को देश के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह केवल संवाद नहीं अपितु जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम बन चुका है।

सीएम धामी ने कहा कि मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे प्रेरक कार्यों, नवाचार, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति जैसे विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। इससे आमजन को आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा मिल रही है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-26 at 2.28.44 PM

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों को मंच देता है जो चुपचाप समाज में बदलाव ला रहे हैं। इससे देशभर में सकारात्मक माहौल बना और लोगों के भीतर कुछ कर गुजरने की भावना मजबूत हुई है।

धामी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत तेजी से वैश्विक मंच पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। विज्ञान, रक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। यह नए भारत की तस्वीर पेश करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड भी विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्रों में सड़क, रेल और अन्य आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार विकास के साथ अपनी समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड विधानसभा : मानसून सत्र के पहले दिन ही हंगामा, विपक्ष ने की नारेबाजी और पर्चे फाड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link