Uttarakhand

लोकल से ग्लोबल का संदेश: धामी बोले… डायरेक्ट सेलिंग बना आत्मनिर्भर भारत का नया इंजन

गुरुग्राम के विजय पर्व में सीएम धामी का बड़ा दावा, महिलाएं बन रहीं ‘लखपति दीदी, विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड

देहरादून, 27 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित ‘विजय पर्व’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल को देश की आर्थिक ताकत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल आज लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किए जाने को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह मंच मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल करने वालों के लिए नई ऊर्जा देता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डायरेक्ट सेलिंग मॉडल इसी सोच को मजबूती देता है जहां आर्थिक सशक्तिकरण के साथ व्यक्तित्व विकास के अवसर भी मिलते हैं।

उन्होंने खास तौर पर मातृशक्ति की भागीदारी को सराहा और कहा कि महिलाएं आज ऐसे प्लेटफॉर्म के जरिए परिवार और समाज दोनों को मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2021 में लागू डायरेक्ट सेलिंग नियमों से इस क्षेत्र में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा है। इससे उपभोक्ताओं और सेलर्स दोनों को सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री तेजी से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है।

उत्तराखंड के विकास पर प्रकाश डालते हुए धामी ने बताया कि 2023 के ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक जमीन पर उतर चुके हैं। राज्य की जीएसडीपी में 7.23% की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 41% तक इजाफा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप्स की संख्या 1750 के पार पहुंच गई है। पर्यटन, बिजली उत्पादन और कनेक्टिविटी में भी तेज प्रगति हुई है।
धामी ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है और करीब पौने तीन लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने सभी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button