Uttarakhand

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… NEET-CUET परीक्षा गड़बड़ियों पर भड़की कांग्रेस, CBSE दफ्तर घेरा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ की नारेबाजी, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा- देश की परीक्षा प्रणाली गंभीर संकट से गुजर रही

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 जून 2026ः

नीट पेपर लीक, सीबीएसई की उत्तरपुस्तिका जांच में गड़बड़ियों और सीयूईटी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय को घेरा। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक कार्यालय का घेराव कर केंद्र और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली गंभीर संकट से गुजर रही है। नीट परीक्षा में पेपर लीक, सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया में अनियमितताओं और सीयूईटी परीक्षा में सामने आईं खामियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब देश की प्रमुख परीक्षाएं ही सुरक्षित और पारदर्शी नहीं रह गई हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में विफल रही है और इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि परीक्षा प्रक्रियाओं में बार-बार सामने आ रहीं शिकायतें यह दर्शाती हैं कि व्यवस्था में गंभीर सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो छात्रों में आक्रोश और बढ़ सकता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था का निजीकरण और बाजारीकरण बढ़ा है, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हुई है।

Advertisement

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद अभिषेक तिवारी, पार्षद कोमल वोहरा, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पिया थापा, अनीता दास, प्रमोद गुप्ता, लक्की राणा, राम कुमार थपलियाल, संतोष नैनवाल, रविश जमाल, इजहार, शुभम सैनी, पूनम कंडारी, अनुराग गुप्ता समेत कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  आईआईटी बीएचयू के निदेशक अमित पात्रा बने आईआईटी खड़गपुर के नए डायरेक्टर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link