Lucknow City

जनता दर्शन में योगी का सख्त संदेश : हीलाहवाली नहीं चलेगी, फरियादियों को न्याय का भरोसा

मुख्यमंत्री की सलाह- गर्मी में परेशान न हों लोग, पहले जिला स्तर पर करें शिकायत, बच्चों को चॉकलेट देकर दिखाया स्नेह

लखनऊ, 27 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त प्रशासनिक रुख और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया। प्रदेश भर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खासतौर पर राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पीड़ित को समय पर न्याय मिलना ही प्राथमिकता होनी चाहिए और समाधान के बाद उसे सूचित भी किया जाए।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 1.17.07 PM

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ फरियादियों से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने अपने जनपद में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है। कई मामलों में जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने लोगों को सलाह दी कि भीषण गर्मी में सीधे लखनऊ आने की बजाय पहले जिला स्तर पर अपनी समस्या रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर स्तर पर सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री का मानवीय पक्ष भी नजर आया। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों पर उन्होंने स्नेह लुटाया। उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद दिया। एक बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्होंने खुद उससे पूछकर चॉकलेट दी, जिसे पाकर बच्चा खिलखिला उठा। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि तेज धूप और गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP दिवस से अमित शाह का सियासी संदेश, बोले- वंशवादी राजनीति को करें रिजेक्ट, प्रदेश को बनाएं विकास का इंजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link