Uttarakhand

चारधाम यात्रा से पहले LPG सप्लाई पर फोकस… धामी ने केंद्र से मांगा पूरा कोटा

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, यात्रा सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए सौ प्रतिशत सप्लाई बनाए रखने की अपील, मानसून में राहत कार्यों के लिए 5% अतिरिक्त सिलेंडर देने की भी रखी मांग

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 27 अप्रैल 2026:

चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर केंद्र से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर इस मुद्दे को विस्तार से रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान राज्य में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ जाती है। अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में करीब 9.67 लाख एलपीजी सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सप्लाई में कोई कमी न हो, इसके लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति बनाए रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-27 at 3.27.12 PM

उन्होंने यह भी बताया कि जून से सितंबर के बीच हर साल मानसून के चलते राज्य में आपदा जैसी स्थिति बनती है। पहाड़ी इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के दौरान गैस सिलेंडर काफी अहम भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी करीब 48 हजार से ज्यादा सिलेंडर अलग से देने की मांग रखी।

बैठक में राज्य की भौगोलिक चुनौतियों और आपदा संवेदनशीलता पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पर्यटन, खासकर धार्मिक यात्रा, उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे सुचारू रखना बेहद जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया और जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सौरभ कुमार सिंह हत्याकांड में जेल में बंद साहिल शुक्ला से मिलने पहुंचीं नानी, कपड़े और नमकीन लेकर आईं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link