Lucknow City

लखनऊ विश्वविद्यालय में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे छात्र, फीस बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा

एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, गेट नंबर-1 पर नारेबाजी के बीच फीस वापसी की मांग

लखनऊ, 27 अप्रैल 2026:

लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में गेट नंबर-1 पर प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए भीख मांगकर फीस वृद्धि का विरोध किया। हाथों में कटोरा लेकर छात्रों ने कहा कि जब फीस इतनी बढ़ा दी जाएगी तो उन्हें पढ़ाई के लिए भीख मांगनी पड़ेगी। इस दौरान परिसर में शिक्षा चाहिए, भीख नहीं, फीस वृद्धि वापस लो और शिक्षा का व्यापार बंद करो जैसे नारे गूंजते रहे।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 3.16.02 PM

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यूजी एडमिशन फीस में भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे आम और मध्यम वर्ग के छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली के तहत लगातार बढ़ रही फीस पर भी सवाल उठाते हुए इसे तुरंत रोकने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों की विश्वविद्यालय के शिक्षकों से तीखी बहस भी देखने को मिली। छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को धीरे-धीरे महंगा बनाकर आम छात्रों की पहुंच से दूर किया जा रहा है।

छात्र संगठनों ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए छात्र विरोधी नीतियां वापस लो और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना है कि शिक्षा कोई उपकार नहीं बल्कि उनका अधिकार है। इसके साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आग ने बरपाया कहर...सात दुकानों में रखा लाखों का माल खाक, सदमे में व्यापारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link