Uttarakhand

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दौड़ी धामी की कार… साझा किया अपना सफर

दिल्ली दौरा निपटाकर देहरादून लौटे सीएम, कहा-नई सड़क परियोजना से यात्रा समय में बड़ी कमी, पर्यटन, निवेश व रोजगार के नए मौके खुलने की उम्मीद, चारधाम यात्रा को भी मिलेगा सीधा फायदा

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 28 अप्रैल 2026:

दिल्ली दौरे से लौटते वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सफर किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली से देहरादून पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगे, जो पहले के मुकाबले काफी कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव सड़क और कनेक्टिविटी में हुए तेज विकास का नतीजा है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है, जिसका असर अब पहाड़ी राज्यों में भी साफ दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:

धामी के मुताबिक, इस कॉरिडोर से न सिर्फ यात्रा आसान हुई है, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा समेत प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच अब पहले से ज्यादा सहज हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे देश में बढ़ती रफ्तार का संकेत बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दे रही हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भारत-कनाडा रिश्तों में नरमी, G7 समिट में मोदी-कार्नी की संभावित मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link