Lucknow City

‘स्मार्ट मीटर’ के खिलाफ आप का हल्ला बोल, पुलिस ने घसीटकर हटाया, हुआ हंगामा

हजरतगंज में शक्ति भवन के सामने सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, स्मार्ट मीटर स्मार्ट धोखा के नारे लगाए, पुलिस कार्रवाई पर आप ने उठाया सवाल

लखनऊ, 3 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित पावर कार्पोरेशन मुख्यालय शक्ति भवन के गेट पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सियासी माहौल गरमा दिया। पीले गमछे और पार्टी की टोपी पहने कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर स्मार्ट धोखा है, लूट की नीति बंद करो और बिजली हमारी, हक हमारा, स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए जैसे नारे इलाके में गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों की संख्या और उनकी आवाज बढ़ने लगी तो मौके पर पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 4.16.48 PM

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने और हटाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और कार्यकर्ताओं को जबरन हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान कई कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। उन्हें पुलिसकर्मियों ने हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए उठाया और बसों में बैठाया। मौके पर जमकर धक्का-मुक्की भी हुई जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

पकड़े गए सभी कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर इको गार्डन ले जाया गया और वहां उन्हें छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद आप नेताओं ने पुलिस और सरकार पर तीखा हमला बोला। आप नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की जेब काटी जा रही है और सरकार इस मुद्दे पर उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 4.16.45 PM

उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पार्टी ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत वापस लिया जाए और बढ़ते बिजली बिलों से परेशान जनता को राहत दी जाए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व पार्षद नागेन्द्र सिंह ने की मुलाकात... मांगें गिनाकर समस्याएं रखीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link