Lucknow City

पं. बंगाल में बंपर जीत! लखनऊ में झालमुड़ी जश्न… डिप्टी CM ने भी खाई और खिलाई

ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘बुलडोजर’ का संदेश, यूपी में उत्सव का माहौल, कुशासन की हार बता नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ, 4 मई 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के रुझानों ने यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में उत्सव का माहौल पैदा कर दिया है। सोमवार को मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने के साथ भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भर और पार्टी कार्यालयों में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया।

लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में दोपहर तक माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज पर कार्यकर्ता और नेता जमकर झूमे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न साझा किया। महामंत्री संगठन धर्मपाल समेत कई नेताओं ने भी मौजूद रहकर उत्साह बढ़ाया।

जश्न का सबसे खास आकर्षण बना ‘झालमुड़ी’। नेताओं के साथ कार्यकर्ता एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर करते नजर आए। कार्यालय के बाहर झालमुड़ी बेचने वाले पहुंचने लगे। इसी बीच एक युवक बुलडोजर का मॉडल लेकर पहुंचा, जिस पर लिखा था कि 27 में फिर बुलडोजर। यह कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का केंद्र बन गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.08.33 PM

कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, नारेबाजी की और जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। नेताओं ने इस सफलता को ‘परिवर्तन की चाह’ का परिणाम बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

इस जश्न में मुस्लिम कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी खास रही। इसे पार्टी एकता और समावेशिता के संदेश के रूप में देख रही है। नेताओं ने कहा कि यह जीत सभी वर्गों के समर्थन का प्रतीक है। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने इसे ममता बनर्जी के ‘कुशासन’ की हार करार दिया।

उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव का स्पष्ट संकेत दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही पार्टी कार्यालय में जुटने लगी भीड़ देर शाम तक जश्न में डूबी रही। माना जा रहा है कि बंगाल के रुझानों ने यूपी में भी सियासी ऊर्जा भर दी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  किरण रिजिजू पहुंचे लखनऊ, कहा...मनरेगा में रोजगार नहीं लूट की गारंटी थी इसलिए जी राम जी लाए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link