Gorakhpur

गोरखपुर : दो घंटे की बारिश में शहर डूबा, बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

तेज बारिश से सड़कों से लेकर अंडरपास तक पानी भर गया, एक कार फंसी, दोपहर में गरज-चमक के बीच गिरी आकाशीय बिजली, गांव में पसरा मातम

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 4 मई 2026:

गोरखपुर में सोमवार को बदले मौसम ने शहर और गांव दोनों को झकझोर दिया। महज दो घंटे की झमाझम बारिश से महानगर की रफ्तार थम गई, वहीं ग्रामीण इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की जान चली गई।

शहर में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। धर्मशाला बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने अंडरपास में पानी भरने से हालात बिगड़ गए। इसी दौरान एक कार अंडरपास में घुस गई और कुछ ही देर में पानी में डूब गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि कार गोलघर से काली मंदिर होते हुए मेडिकल की तरफ जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

जलभराव ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई मोहल्लों में भी पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण वाहनों को रेंगते हुए गुजरना पड़ा।

Gorakhpur Rain Mayhem City Flooded and Disrupted (1)

उधर, ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में दोपहर के वक्त अचानक मौसम बदला। तेज हवा और बारिश के बीच गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर शशिकांत और विकास गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है, परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में पूर्व BDC सदस्य की हत्या: नाले के किनारे फेंकी मिली लाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link