Uttarakhand

30 मई की डेडलाइन तय: राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं कराई तो अटक सकता है अनाज

घर बैठे प्रक्रिया पूरी करने का विकल्प, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए आसान व्यवस्था, सफेद कार्ड में 72 फीसदी काम पूरा, पीले कार्ड में रफ्तार धीमी, अफसरों ने दी समय रहते अपडेट की सलाह

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 मई 2026:

राज्य में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अब जरूरी कर दी गई है। सभी यूनिट धारकों को 30 मई तक हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना आगे चलकर राशन लेने में दिक्कत आ सकती है।

सरकार ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के जरिए “मेरा ई-केवाईसी” ऐप तैयार कराया है। इस ऐप से लोग घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। खासतौर पर बुजुर्ग, दिव्यांग और ऐसे लोग जो राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पाते, उनके लिए यह तरीका राहत देने वाला है।

ये भी पढ़ें:

प्रक्रिया को आसान रखा गया है। आधार नंबर डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आता है, फिर फेस रिकॉग्निशन के जरिए वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सफेद राशन कार्ड में काम तेज चला है। कुल 9,58,624 धारकों में से 6,91,086 लोग ई-केवाईसी करा चुके हैं, जो करीब 72 प्रतिशत है। वहीं पीले राशन कार्ड में रफ्तार धीमी है। 5,03,316 में से अब तक 40 प्रतिशत 1,98,241 धारकों ने प्रक्रिया पूरी की है।

Advertisement

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के मुताबिक, जिन लोगों की ई-केवाईसी बाकी है, वे ऐप के जरिए आसानी से इसे पूरा कर सकते हैं। समय सीमा के अंदर प्रक्रिया पूरी करने पर ही राशन का लाभ बिना रुकावट मिलता रहेगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  "हमीरपुर में दलितों का धर्मांतरण, 'कव्वाली कराओ, मजार बनवाओ' का आरोप"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link