Sports

IPL 2026 : SRH का दबदबा बरकरार… पंजाब को हराकर टॉप पर, कोनोली का शतक भी बेअसर

235 रन के बड़े लक्ष्य के सामने पंजाब की शुरुआत लड़खड़ाई, बीच में कोनोली ने संभाला मोर्चा, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, हैदराबाद ने लगातार नौवीं बार पंजाब को घर में हराया, आज इकाना में होगी LSG व RCB की भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क, 7 मई 2026:

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। उसने पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया।
इस जीत के साथ हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ अपने घर में लगातार नौवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच टूर्नामेंट का 50वा मैच खेला जाएगा

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 4 रन पर ही दोनों ओपनर गंवा दिए।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद कूपर कोनोली ने पारी संभाली। उन्होंने 59 गेंदों में 107 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। मार्कस स्टोइनिस के साथ तेज साझेदारी की, वहीं सूर्यांश शेडगे के साथ भी टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रन रेट लगातार दबाव में रहा। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

हैदराबाद की शुरुआत आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सिर्फ 3.3 ओवर में 54 रन जोड़ दिए। अभिषेक ने 13 गेंद में 35 रन ठोके, जबकि हेड ने 19 गेंद में 38 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को मजबूती दी। दोनों के बीच 88 रन की साझेदारी हुई। ईशान ने 55 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 69 रन की तेज पारी खेली।

अंत में नितीश रेड्डी ने 13 गेंद में नाबाद 29 रन जोड़कर टीम को 235 के पार पहुंचाया। इस दौरान हैदराबाद ने कुल 17 छक्के लगाए, जो पंजाब के खिलाफ एक पारी में उसका सबसे बड़ा आंकड़ा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 7.55.48 AM (1)

पंजाब के गेंदबाज इस मैच में असरदार नहीं दिखे। मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं मिला। अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाक को एक-एक विकेट मिला, लेकिन रन गति पर ब्रेक नहीं लग पाया।

इस मुकाबले का असर अंक तालिका पर असर ये हुआ कि हैदराबाद 11 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक और +0.737 नेट रन रेट लेकर टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आरसीबी तीसरे और राजस्थान चौथे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें  कौन है यह 3 साल का खिलाड़ी जिसने बड़े-बड़े चैंपियंस को किया हैरान? इतनी कम उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button