Ayodhya

हाईवे बना बर्थडे स्पॉट… तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया ये एक्शन

हाईवे पर युवकों ने करीब 10 मिनट तक लगाया जाम, साथी हूटिंग करते रहे और वीडियो बनाते रहे, पुलिस ने एक वाहन सीज किया, दूसरे का चालान कर आरोपियों की तलाश शुरू की

अनिल निषाद

अयोध्या, 8 मई 2026:

अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर देर रात कुछ युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक बीच सड़क दो गाड़ियां तिरछी खड़ी कर बर्थडे सेलिब्रेशन करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक युवक ने कार के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटा, जबकि बाकी लोग शोर मचाते हुए वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने एक्शन लेते हुए वाहन सीज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात कुछ युवक दो वाहनों के साथ हाईवे पर पहुंचे थे। दोनों गाड़ियों को बीच सड़क खड़ा कर दिया गया, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सड़क पर ही जश्न मना रहे हैं और हाईवे को स्टंट का अड्डा बना दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 3.26.08 PM

करीब 10 मिनट तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान हाईवे पर आवाजाही बाधित रही। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराना, सड़क पर जाम लगाना और ट्रैफिक नियम तोड़ना गंभीर उल्लंघन है।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों के नंबर ट्रेस कर एक वाहन को सीज कर दिया गया है, जबकि दूसरे का चालान किया गया है। जिस कार से स्टंटबाजी की गई थी उसे कब्जे में ले लिया गया है। जिस वाहन पर केक काटा गया, उसके खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है। जांच में यह पहलू भी खंगाला जा रहा है कि दोनों वाहन कमर्शियल थे या नहीं, क्योंकि उन पर सफेद नंबर प्लेट लगी हुई थी।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button