NationalUttar Pradesh

बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप

गोरखपुर, 27 अक्टूबर 2024

अकासा एयरलाइन की बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट में रविवार दोपहर में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। बम निरोधी दस्ताप और फॉयर ब्रिगेड की टीम के साथ एयरपोर्ट पर अध‍िकारी सघन जांच करने में जुट गए।

विमान में बम होने का मैसेज मिलते ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति में शामिल सेना, पुलिस प्रशासन और खुफ‍िया एजेंसी, फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी बुला ली गई। यात्रियों के साथ साथ यात्रियों के सामान को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सुरक्षा घेरा बनाकर विमान की जांच की गई है।

गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि अकासा एयरलाइन के अधिकारियों को बेंगलुरु से आने वाले विमान में बम होने की सूचना दी। जांच चल रही है।

Advertisement

ताजा अपडेट के अनुसार, बेंगलुरु से अयोध्या जाने वाली अकासा एयरलाइन की एक अन्य फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली है।

ये भी पढ़ें  UP में कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588 आरक्षित पदों की कटौती का आरोप, आप का भाजपा सरकार पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link