BiharPolitics

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर बोला हमला, कहा- तेजस्वी की बातों को गंभीरता से न लें…

पटना, 27 अक्टूबर, 2024
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। रविवार को राजधानी में मीडिया से बातें करते हुए ललन सिंह से जब यह पूछा गया कि तेजस्वी यादव के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब बेचने का काम करते हैं, ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को आप लोग क्यों गंभीरता से लेते हैं? तेजस्वी यादव के किसी बात को गंभीरता से नहीं लीजिए। कितना दिन पहले हम लोगों के साथ थे? कितना गुणगान करते थे। अब जब गए हैं उनका बस यही काम है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार की जनता सब समझ रही है। तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 साल में बिहार की क्या दुर्दशा कर रखी थी। आज भी उनके मन में यही कल्पना है। इसीलिए तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए।

ओसामा शहाब के राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामने की बात पर ललन सिंह ने कहा कि अच्छी बात है। यह दर्शाता है कि वे क्या कर रहे हैं? वह किसको किसको ला रहे हैं? दोष हमको दे रहे हैं और काम वही कर रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के द्वारा बीजेपी के नेताओं को पाखंडी कहे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं है। उनसे बड़ा पाखंडी कोई नहीं है। देश में इतना लंबे समय तक बिहार में राज किया। भ्रष्टाचार का इतिहास कायम किया। भ्रष्टाचार में सजा हुई। यह साबित हुआ कि भ्रष्टाचार किया। फिर भी वह बोल रहे हैं तो क्या किया जाए? तेजस्वी यादव के द्वारा जदयू का नामकरण करने पर ललन सिंह ने कहा उनको गंभीरता से लेने की कोई आवश्यकता नहीं है वह नामांकरण करेंगे। जदयू संघर्ष से बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा की चारों सीटों पर हमारी जीत होगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उपचुनावों में एनडीए का समर्थन करने का किया ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link