NationalPoliticsUttar Pradesh

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे चित्रकूट, किया दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण

चित्रकूट, 27 फरवरी 2025:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर चित्रकूट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गृहमंत्री विशेष विमान से चित्रकूट पहुंचे, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिमा बागरी और प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू भी उपस्थित रहे।

‘रामदर्शन’ के नए स्वरूप का उद्घाटन भी किया

ये भी पढ़ें:

गृहमंत्री अमित शाह और संत मोरारी बापू ने ‘रामदर्शन’ के नए स्वरूप का उद्घाटन किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में अनेक संत-महंतों सहित मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए। इस आयोजन के दौरान नानाजी देशमुख के विचारों और उनके सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई। गृहमंत्री ने युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में बनाई बढ़त, ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link