Uttar Pradesh

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रानीगंज में निकाला पथ संचलन

प्रतापगढ़, 28 अक्टूबर 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड शिवगढ़ ने रानीगंज बाजार में मां बाराही देवी इंटरमीडिएट कॉलेज से पथ संचलन निकाला । इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों पर जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की।

शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी प्रांत के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतोष एवं प्रतापगढ़ जिला के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार की उपस्थिति रही। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए संतोष ने कहा कि हम सभी स्वयं सेवकों के लिए यह बड़े गर्व की बात है की संगठन ने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर लिया है।आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं अपितु भारत के बाहर लगभग 40 देशों में संघ का विस्तार हो चुका है। 1925 में संघ बीजारोपण के समय से लेकर वर्तमान तक आज संघ समाज जीवन के हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। संघ का विचार प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आज समाज के हर क्षेत्र में है। शताब्दी वर्ष में कुछ प्रण लेने की आवश्यकता है। समाज जीवन में जाकर हमें लोगों को जाग्रत करना होगा। लोगों में राष्ट्रभक्ति का भाव का जागरण कराना होगा। इसके लिए हमें पांच प्रणों पर कार्य करने की आवश्यकता है, जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य का जीवन में अनुपालन, स्वदेशी का जीवन में पालन है।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर खंड संघचालक क्षमा शंकर,खंड कार्यवाह नीरज,सह खंड कार्यवाह चंद्रभूषण,खंड व्यवस्था प्रमुख संदीप,खंड बौद्धिक प्रमुख राजू,खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख रवि, विद्यार्थी प्रमुख आशीष,जिला ग्राम विकास प्रमुख विनोद,जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत,जिला घोष प्रमुख उमंग,वेद प्रकाश,अंशुल ,विवेक शर्मा,रानीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री गुप्ता,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण गुरुजी,पूर्व विधायक धीरज ओझा,आत्म प्रकाश,खंड विस्तारक योगेश, सुनील, अशोक ,अजय ओझा, राघवेंद्र,आदि स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  आरएसएस की प्रांत प्रचारक बैठक में शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर मंथन, हर गांव, हर घर तक पहुंचेगा संघ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link