Lucknow City

शिक्षक नेता निर्विरोध जीते चुनाव, लखनऊ के दो ब्लॉकों में अब सीधा चुनावी संग्राम

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में 6 विकास खंड और नगर क्षेत्र में बनी सर्वसम्मति, मोहनलालगंज और चिनहट में 15 मई को होगा मुकाबला

लखनऊ, 10 मई 2026:

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के विकास खंडों और नगर क्षेत्र के चुनावी नामांकन की प्रक्रिया आलमबाग स्थित बल्दी खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूरी हो गई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर क्षेत्र सहित छह विकास खंडों में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वहीं मोहनलालगंज और चिनहट विकास खंड में मुकाबला रोचक हो गया है जहां 15 मई को मतदान कराया जाएगा।

संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन कुछ मुताबिक सरोजनीनगर विकास खंड से धीरेंद्र कुमार अध्यक्ष, अमित कुमार मंत्री और संगीता सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। मलिहाबाद से अवधेश कुमार अध्यक्ष, फहीम बेग मंत्री और धीरज सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। काकोरी ब्लॉक से अजय सिंह अध्यक्ष, सौरभ कुमार वर्मा मंत्री और ममता यादव कोषाध्यक्ष बने।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 5.44.57 PM

इसी तरह गोसाईगंज विकास खंड से योगेंद्र सिंह अध्यक्ष, पृथ्वी पाल सिंह मंत्री और हसीन अहमद कोषाध्यक्ष चुने गए। माल ब्लॉक से प्रदीप सिंह अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार मंत्री और शकील खान कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। बीकेटी ब्लॉक से राधेश्याम यादव अध्यक्ष, शांति स्वरूप वर्मा मंत्री और खुर्शीद आलम कोषाध्यक्ष बने। नगर क्षेत्र में अरुणेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष, आरिफ हुसैन मंत्री और अर्चना मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किए गए।

अब शिक्षकों की नजरें मोहनलालगंज और चिनहट ब्लॉक के चुनाव पर टिक गई हैं। मोहनलालगंज में अध्यक्ष पद के लिए रामशंकर शुक्ला और धनेश पांडेय आमने-सामने हैं। मंत्री पद पर प्रेमशंकर और विमल किशोर के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार और सुनील कुमार मैदान में हैं।

चिनहट ब्लॉक में अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार त्रिपाठी और श्रीकृष्ण कुमार के बीच सीधी टक्कर होगी। मंत्री पद पर बालमुकुंद मैदान में हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार और निशा कुमारी ने दावेदारी पेश की है। नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन पर्यवेक्षक बृजेश पांडे और निर्वाचन अधिकारी राजेश शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, फहीम बेग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button