Uttar Pradesh
अयोध्या:84 कोसी परिक्रमा पर निकला महाराष्ट्र के 200 छात्रों का जत्था

अयोध्या,28 अक्टूबर 2024
महाराष्ट्र के लोगों के एक जत्थे ने बस्ती स्थित मखौड़ा धाम से पैदल यात्रा शुरू की है। जोग महाराज संस्था गुरुकुल आलंदी के प्रमुख ज्ञानेश्वर कदम ने बताया कि इसके अंतर्गत पढ़ने वाले शिक्षार्थियों को गीता व आध्यात्मिक ज्ञान आदि विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है।
बताया विश्व बंधुत्व की भावना से ओत प्रोत 200 छात्रों का एक जत्था पैदल 84 कोसी परिक्रमा का भ्रमण करते हुए अयोध्या रामनगरी में समापन करेगा। विश्राम के बारे में उन्होंने बताया कि यात्रा करते-करते जहां रात हो जाती है वहीं स्थानीय विद्यालय या सचिवालय भवन के आसपास ठहर जाते हैं। खाने पीने की व्यवस्था स्वयं करते हैं।






