Lucknow City

लखनऊ के गणेशगंज व्यापार मंडल में नई टीम की एंट्री, व्यापारियों ने दिखाई ताकत

अध्यक्ष अशोक मोतियानी के निधन के बाद सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी, पदाधिकारियों ने ली शपथ, बोले नेता- व्यापारियों की आवाज अब और बुलंद होगी

लखनऊ, 13 मई 2026:

यूपी की राजधानी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र गणेशगंज में बुधवार को व्यापारियों ने एकजुटता और संगठन की ताकत का बड़ा संदेश दिया। गणेशगंज व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। लाटूश रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अगुवाई लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की। पदाधिकारियों के चयन के बाद सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक का संचालन लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने किया। वहीं मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बजाज ने संगठन की एकजुटता को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 5.53.16 PM

बैठक की शुरुआत गणेशगंज व्यापार मंडल के दिवंगत अध्यक्ष अशोक मोतियानी को श्रद्धांजलि देकर हुई। व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। पवन मनोचा ने बताया कि अशोक मोतियानी के निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। इसके चलते नई कार्यकारिणी का गठन आवश्यक हो गया था।

नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक सुनील सर्राफ, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह और कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील गुप्ता को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मोहन आहूजा, मनोज केसरवानी, राजेश गुप्ता, निर्मल बदलानी, कृष्ण कुमार गुप्ता, शैलेंद्र मौर्य और मिथिलेश कुमार को शामिल किया गया। वरिष्ठ महामंत्री बलराम मौर्य, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, अनिल मिश्रा और अमित कुमार तिवारी बनाए गए।

कोषाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता और सह-कोषाध्यक्ष करुणा शंकर पांडे को वित्तीय जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री के रूप में विशाल बदलानी, राजू भाई और लिटिल भाई को जिम्मेदारी सौंपी गई। अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अशोक मोतियानी ने जीवनभर व्यापारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पवन मनोचा ने कहा कि गणेशगंज व्यापार मंडल आगे भी व्यापारियों की आवाज बनकर मजबूती से लड़ाई लड़ता रहेगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button