Jharkhand

पुलिस ने पकड़े टीएसपीसी के खूंखार नक्सली, एके-47 और अन्य हथियार बरामद

डालटनगंज,29 अक्टूबर 2024

झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एके-47, कई अन्य हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इन उग्रवादियों की योजना विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने और रंगदारी वसूलने की थी।

गिरफ्तार नक्सली आक्रमण गंझू के दस्ते के सदस्यप

लामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में श्रवण उरांव उर्फ हेमंत, प्रेम गंझू उर्फ सागर, और शतु कुमार उर्फ शैलेन्द्र शामिल हैं। तीनों टीएसपीसी के कमांडर आक्रमण गंझू के सक्रिय सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें:

पलामू जिले में गिरफ्तार उग्रवादियों ने विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने और ठेकेदारों से लेवी वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल में उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस पर पुलिस ने लेस्लीगंज, पांकी, और मनातू थाना क्षेत्रों में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

Advertisement

इस ऑपरेशन के दौरान तीनों उग्रवादियों को एके-47, 79 गोलियां, एक देसी पिस्टल, और टीएसपीसी के धमकी भरे पर्चे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों ने कई गंभीर अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस पूरे जिले में चुनाव से संबंधित सुरक्षा के मद्देनजर सघन जांच अभियान चला रही है।

ये भी पढ़ें  झारखंड : तीन साल के मासूम बच्चे के साथ मां ने कुएं में कूंदकर दी जान, रोज-रोज पति के साथ झगड़े से थी परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link