Sports

श्रेयस के हाथ टी20 टीम की कमान… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की सीनियर टीम में एंट्री

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तानी सौंपी गई, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहली बार सीनियर टीम का हिस्सा बने

स्पोर्ट्स डेस्क, 6 जून 2026:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई में हुई बैठक के बाद टीमों की घोषणा की गई। इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, इंग्लैंड दौरे और एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।

सबसे बड़ा फैसला टी20 टीम की कप्तानी को लेकर रहा। सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह इनाम मिला है।

Shreyas Iyer Named T20 Captain and Vaibhav Suryavanshi (2)

भारतीय टीम को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद एक जुलाई से इंग्लैंड दौरा शुरू होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला एक जुलाई को चेस्टर ली में होगा। इसके बाद चार, सात, नौ और 11 जुलाई को बाकी मुकाबले खेले जाएंगे।

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

इसके अलावा सितंबर और अक्तूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम का चयन किया गया है। पिछली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button