SportsUttarakhand

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह का सीएम धामी ने दिया निमंत्रण

देहरादून: 30 जनवरी, 2025

नई दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन एवं हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सीएम धामी ने खेलों के आयोजन को राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए अमित शाह से उनके मार्गदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि इन खेलों से राज्य में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ठीक है तुम अपनी दुनिया बनाओ… वीडियो बनाकर गंगा में कूदा युवक, खोजबीन जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link