TravelUttar Pradesh

अमेठी में चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

आदित्य मिश्र

अमेठी, 30 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्रयागराज की ओर जा रही कन्नौज डिपो की बस के बोनट में अचानक आग लग गई। हालांकि, ड्राइवर और कंडक्टर की सतर्कता के कारण सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

घटना रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की है, जहां प्रयागराज महाकुंभ जा रही कन्नौज डिपो की बस के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा और आग लग गई। आग लगते ही बस में धुआं भरने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान

Advertisement

बस चालक ने तुरंत बस को किनारे लगाया और कंडक्टर की मदद से सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद, पानी और फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

आग की वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला कि हाईवे पर लगे लंबे जाम के कारण ड्राइवर को लगातार क्लच का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे क्लच प्लेट ज्यादा गर्म हो गई और आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link