Uttar Pradesh

ताजमहल या तेजोमहालय विवाद: आज आगरा की अदालत में होगी सुनवाई

मयंक चावला

आगरा, 16 दिसम्बर 2024:

लघुवाद न्यायालय के न्यायाधीश मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में आज ताजमहल या तेजोमहालय विवाद पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई 27 नवंबर को हुई थी, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मुस्लिम पक्ष के सैय्यद इब्राहिम हुसैन जैदी को वादी बनाए जाने की प्रार्थना पर आपत्ति दाखिल की थी। एएसआई ने अदालत से कहा था कि न्यायालय में हर जानकारी देने की जिम्मेदारी उनकी है। इस पर जैदी के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था, जिसके बाद न्यायाधीश ने अगली तारीख 16 दिसंबर तय की थी।

इस विवाद में वादी योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने अदालत से ताजमहल के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने का प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की शुरुआत 23 जुलाई 2024 को हुई थी, जब कुंवर अजय तोमर ने सावन माह में ताजमहल या तेजोमहालय में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की अनुमति के लिए अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से याचिका दाखिल की थी। इसके बाद से इस मामले में लगातार सुनवाई हो रही है।

ये भी पढ़ें:

मुस्लिम पक्ष से सैय्यद इब्राहिम हुसैन जैदी ने ताजमहल को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताते हुए खुद को वादी बनाए जाने की अर्जी दी थी। वादी पक्ष के अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि ताजमहल सैय्यद जैदी की निजी संपत्ति नहीं है और न ही वह शाहजहां-मुमताज के वंशज हैं, इसलिए उन्हें पक्षकार नहीं बनाया जाना चाहिए।

Advertisement

अब तक यूनियन ऑफ इंडिया के जरिए सचिव, सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार को पक्षकार बनाया गया है। आज की सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी, जिसमें वादी पक्ष के जलाभिषेक और सर्वे की मांग पर अदालत अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ के संत समागम में पहुंचे सीएम योगी, संतों के आदर्शों को बताया मार्गदर्शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link