Uttar Pradesh

पर्यटकों को तोहफा, तीन दिन मुफ्त में होगा ताजमहल का दीदार

आगरा, 24 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा जिले में मोहब्बत की खूबसूरत निशानी ताजमहल को देखने देश विदेश से लोग आते हैं लेकिन यही नजारा व सैर सपाटा मुफ्त में हो तो लुत्फ बढ़ जाता है। मुफ्त की इस सैर का मौका एक दो नहीं बल्कि तीन दिन मिलेगा।

पर्यटकों को ये खास सुविधा 26 से 28 जनवरी तक मिलेगी। इसमें पहले दिन 26 व दूसरे दिन 27 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद मुफ्त प्रवेश की सुविधा मिलेगी जबकि 28 जनवरी को पूरे दिन के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। इस तरह कोई भी पूरे परिवार रिश्तेदार व मेहमानों के साथ या दोस्तों की पूरी मित्र मंडली ताजमहल का मुफ्त दीदार कर सकेगा।

शाहजहां व मुमताज की असली कब्रें भी देख सकेंगे

ये भी पढ़ें:

यही नहीं मुफ्त प्रवेश के साथ एक और खास बात जुड़ी है। ताजमहल के तहखाने के भीतर बादशाह शाहजहां व उनकी बेगम मुमताज की असली कब्रें मौजूद हैं। इन तीन दिन में पर्यटक इन कब्रों को भी देख सकेंगे।

बादशाह शाहजहां का मनाया जाएगा उर्स

दरअसल ये फैसला मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स के आयोजन पर लिया गया है। उर्स के कार्यक्रम अलग चलतें रहेंगे। उर्स के पहले दिन 26 जनवरी को
दोपहर 2 बजे तहखाने को खोला जाएगा। असली कब्रों पर गुस्ल फातिहा एवं दुआ की रस्म अदा की जाएगी। 27 जनवरी को कव्वाली मुशायरा होगा व 28 जनवरी को कुरानख्वानी कर सतरंगी चादर पेश की जाएगी।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर : गड्ढे की खोदाई के दौरान निकली हनुमान जी की मूर्ति, ग्रामीण बता रहे चमत्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link