Uttar Pradesh

काशी विद्यापीठ में होली जश्न के दौरान बवाल, बाहरी युवकों ने किया पथराव

वाराणसी,12 मार्च 2025

काशी विद्यापीठ में होली के जश्न के दौरान छात्रों और बाहरी युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्र-छात्राएं डीजे पर नाच रहे थे और कुछ बाहरी युवक कैंपस में घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन युवकों ने छात्राओं से अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल गर्मा गया। जब छात्रों ने विरोध किया और आरोपियों को गेट नंबर 1 से बाहर कर दिया, तो वे भड़क गए और बाहर से पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी, जो करीब 45 मिनट तक जारी रही।

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस पथराव में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं, हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद विद्यापीठ के छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। स्थानीय छात्रों के अनुसार, ये बाहरी युवक पहले भी कई बार परिसर में आकर छात्राओं से छेड़खानी कर चुके हैं, लेकिन अब तक इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा: नगर आयुक्त के आवास के सामने धरने पर बैठे बसपा के पार्षद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link