National

मकर संक्रांति से पहले गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाई खिचड़ी

व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने सुबह मंदिर परिसर की सुविधाओं का जायजा लिया, गोसेवा की और श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों को दुलराया व चॉकलेट दी

गोरखपुर, 14 जनवरी 2026:

मकर संक्रांति का पावन पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले ही गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बुधवार भोर से ही गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी अर्पित करने के लिए मंदिर परिसर और उसके बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। लाखों की संख्या में भक्तों ने मुख्य पर्व से पहले ही बाबा गोरखनाथ के दरबार में शीश नवाया।

WhatsApp Image 2026-01-14 at 4.51.31 PM

मंदिर परिसर में मंगलवार रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बुधवार सुबह जैसे ही मंदिर के कपाट खुले खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला आरंभ हो गया। हर ओर ‘जय गुरु गोरखनाथ’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य बिहार और मित्र राष्ट्र नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए कतारबद्ध होकर खिचड़ी अर्पित की।

ये भी पढ़ें:

खिचड़ी अर्पण के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत बाबा गंभीरनाथ, महंत दिग्विजनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की समाधियों पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए थे। बैरिकेडिंग की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-14 at 4.51.49 PM

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में मकर संक्रांति के पुण्य काल में महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी भोग अर्पित करेंगे। मंगलवार रात से ही मंदिर में प्रवास कर रहे मुख्यमंत्री योगी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार रात और बुधवार सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया।

बुधवार सुबह सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और गोशाला कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार कर आशीर्वाद दिया और चॉकलेट भी भेंट की।

WhatsApp Image 2026-01-14 at 4.51.30 PM

ये भी पढ़ें  पाकिस्तान को 'डमी एयरक्राफ्ट' से दंड, ब्रह्मोस ने चूर-चूर किया शहबाज-मुनीर का घमंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link