Uttar Pradesh

रक्षामंत्री राजनाथ से रूबरू हुए कार्यकर्ता, गिनाईं सफाई, बिजली, पानी की समस्याएं

लखनऊ, 19 अप्रैल 2025:

यूपी की राजधानी एवं अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ पश्चिम मंडल-3, मध्य मंडल-1 और महानगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

मुन्नू खेड़ा स्थित एक लॉन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में करीब साढ़े तीन सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को खुलकर सामने रखा। इस संवाद में बिजली कटौती, सीवर की स्थिति, टूटी नालियां, जलभराव, कूड़ा प्रबंधन, ट्रैफिक और सड़क मरम्मत जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, “सब्र रखिए, हर समस्या का समाधान होगा। लखनऊ को देश का आदर्श शहर बनाना हमारा लक्ष्य है।”

ये भी पढ़ें:

महिला कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से मोहल्लों में जलभराव, टूटी नालियां और समय पर कूड़ा न उठने जैसी समस्याओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अधिकारी सक्रिय दिखते हैं, लेकिन उसके बाद समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

Advertisement

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी जी, विधायक ओपी श्रीवास्तव, पार्टी नेता अंजनी श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडेय नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद विनोद यादव जी, रक्षामंत्री के ओएसडी केपी सिंह, प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी जी, कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  कूड़े से करंट! लखनऊ में फिर लगेगा वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट... जानें नगर निगम की क्या है तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link