Uttar Pradesh

आगरा: कोविड संदिग्ध के रूप में भर्ती मरीज की मौत….एसएन मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप!

मयंक चावला

आगरा, 28 मई 2025:

यूपी के आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार को 78 वर्षीय बुज़ुर्ग मुसाफिर राम की मौत हो गई। वह फिरोजाबाद के निवासी थे और हाल ही में एक प्राइवेट अस्पताल में कूल्हे के ऑपरेशन के बाद भर्ती थे। उन्हें कई दिनों से लगातार बुखार और खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्होंने प्राइवेट पैथोलॉजी से कोविड जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर रविवार की रात उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर थी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, कॉलेज की लैब में भी मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि केवल मान्यता प्राप्त लैब की रिपोर्ट को ही आधिकारिक पुष्टि के रूप में स्वीकार किया जाता है। इसलिए मृतक को कोविड संदिग्ध श्रेणी में रखा गया, न कि कोविड मरीज के रूप में।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाढ़ में घटते जलस्तर से संक्रामक रोगों का खतरा... गंगा घाटों पर नगर निगम ने छेड़ा सफाई अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link