Maharashtra

सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी दुबई की महिला, गिरफ्तार

मुंबई, 28 मई 2025

बीते दिनों बॉलीवुड़ के भाईजान सलमान के घर में अंजान शख्स के घुसने की घटना होने के बाद दोबारा एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बीते 26 मई को खार पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसने के आरोप में 47 वर्षीय गजाला सिद्दीकी नामक महिला को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब आदित्य घर से बाहर थे। वैसे आरोपी सिद्दीकी से पता चला है कि उसने पहले भी अभिनेता के घर में घुसने के प्रयास किए हैं। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्दीकी ने कथित तौर पर कपूर की घरेलू सहायिका को यह कहकर अंदर आने के लिए मना लिया कि वह दुबई से अभिनेता से मिलने आई है और उसके लिए उपहार लेकर आई है। कर्मचारियों ने आदित्य रॉय कपूर के घर में ना होने के कारण से उसे घर के अंदर आने दिया। जब अभिनेता आदित्य कपूर वापस लौटे और उन्हें महिला के प्रवेश के बारे में बताया गया, तो उन्होंने तुरंत सोसायटी के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया।

उस पर घर में जबरन घुसने और घर में सेंधमारी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सिद्दीकी ने एक सप्ताह पहले ही सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी और उस समय भी बांद्रा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।

अधिकारी अब सिद्दीकी की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों की जांच कर रहे हैं। हालाँकि वह दुबई से होने का दावा करती है, लेकिन अधिकारी उसके बयानों और बॉलीवुड हस्तियों से संपर्क करने के बार-बार के प्रयासों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, आदित्य रॉय कपूर वर्तमान में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज के लिए तैयार हैं , जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : 14 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी कराने के आरोप में  परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link