Lucknow City

अनंतनगर योजना पर भड़के किसान…दो गांवों में हंगामा, मंदिर तोड़ने व बाग उजाड़ने का आरोप

कालिया खेड़ा में 400 साल पुराने मंदिर को तोड़ने की कोशिश, प्यारेपुर में आम के बाग काटे गए एलडीए पर मुआवजा दिए बिना जमीन लेने का आरोप

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 17 जनवरी 2026:

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर योजना को लेकर शनिवार को काकोरी क्षेत्र के दो गांवों में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कालिया खेड़ा और प्यारेपुर गांव में सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। किसानों का आरोप है कि एलडीए बिना मुआवजा दिए जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

3c69fc79-2d40-4b56-94dc-939b5e14d549

ये भी पढ़ें:

किसान यूनियन दशहरी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि कालिया खेड़ा गांव के बाहर करीब 400 साल पुराने मंदिर को तोड़कर सड़क बनाने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर लगी, किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों को देखकर एलडीए के अधिकारी वहां से चले गए। इसके बाद नाराज किसानों ने वहीं धरना शुरू कर दिया।

उधर, प्यारेपुर गांव में एलडीए ने बिना इजाजत किसानों के हरे-भरे आम के बागों पर आरा चलवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से उनकी झड़प हो गई। किसानों का कहना है कि इस दौरान हाथापाई भी हुई।

b3fb4632-f52d-43ee-bc19-49150ba45937

किसानों ने एलडीए की कार्रवाई को गलत बताते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक आम के बाग और जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे जमीन नहीं देंगे। किसानों का साफ कहना है पहले मुआवजा, फिर कब्जा।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 5.18.32 PM

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एलडीए के अफसर, एसीपी काकोरी शकील अहमद और भारी पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर डटे रहे। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।

ये भी पढ़ें  आप नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, एसीबी ने CCTV प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link