Politics

बसपा से बाहर होने के बाद अंटू मिश्रा का पहला बयान, कहा- बिना बुलाए पार्टी कार्यक्रमों में कैसे जाता

पार्टी कार्यक्रमों में नहीं बुलाए जाने का दावा, बोले बसपा मुखिया का फैसला स्वीकार है, अनुशासन तोड़ने के आरोपों से किया इनकार, 23 साल तक रहा पार्टी से रिश्ता, कार्यकर्ताओं से राय लेकर तय करेंगे आगे की Political Strategy, अब वापसी की कोशिश नहीं करेंगे

लखनऊ, 15 अगस्त 2026:

बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा ने शनिवार को पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती उनके लिए बड़ी बहन जैसी हैं। पार्टी से निष्कासन का उनका फैसला स्वीकार है, लेकिन उन्होंने खुद पर लगे अनुशासनहीनता के आरोपों से इनकार किया। अंटू मिश्रा ने कहा कि उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में कोऑर्डिनेटर्स की तरफ से बुलाया ही नहीं जाता था। कई बार कार्यक्रम की जानकारी भी उन्हें बाद में मिलती थी। ऐसे में बिना बुलाए किसी कार्यक्रम में जाना उनके लिए संभव नहीं था।

बोले, बसपा कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बना हुआ है

उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए वह लगातार बसपा कार्यकर्ताओं की मदद करते रहे। ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने का काम भी करते रहे। अंटू मिश्रा ने कहा कि बसपा ने उन्हें राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ दिया है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति उनका सम्मान बना रहेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र जीवन से लेकर अब तक करीब 40 साल की राजनीति में रहे हैं। इनमें 23 साल बसपा के साथ बीते हैं। उनका दावा है कि उन्होंने अपनी क्षमता से ज्यादा पार्टी के लिए काम किया।

ये भी पढ़ें:

कार्यकर्ताओं से राय लेकर तय करेंगे अगला कदम

अंटू मिश्रा ने कहा कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। अब वह अपने समाज के लोगों, बसपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय लेंगे। इसके बाद आगे की राजनीतिक रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राजनीति तेजी से बदल रही है। ऐसे में परिस्थितियों को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा। अंटू मिश्रा ने साफ कहा कि अब वह बसपा में वापसी की कोशिश नहीं करेंगे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों का लगा था आरोप

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी 13 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वह बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। पार्टी की ओर से उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। मायावती ने अपने बयान में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनावी माहौल के बीच सतर्क रहने की अपील की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा के मिशन को मजबूत करने के लिए जुटने को कहा था।

ये भी पढ़ें  अवंती बाई की वीरता का जिक्र, अखिलेश का भाजपा पर प्रहार, बोले- सत्ता बदली तो 16 अगस्त होगा अवकाश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button