Uttar Pradesh

माफिया अतीक अहमद के पूर्व ड्राइवर आफाक अहमद ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

प्रयागराज, 23 फरवरी 2025:

प्रयागराज जनपद की कुसुवां रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के पूर्व ड्राइवर आफाक अहमद (56) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आफाक, उमेश पाल हत्याकांड में मुठभेड़ के दौरान मारे गए अरबाज का पिता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव निवासी आफाक अहमद शनिवार सुबह किसी काम से गया था। घर लौटते समय कुसुवां रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उमेश पाल हत्याकांड में मुठभेड़ में मारे गए अरबाज का था पिता

ये भी पढ़ें:

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आफाक अहमद कभी माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद का चालक था। उसका बेटा अरबाज भी अतीक की गाड़ी चलाता था। उमेश पाल हत्याकांड में अरबाज का नाम सामने आया था और कुछ ही दिनों बाद एसओजी ने नेहरू पार्क में मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया था।

Advertisement

परिजन बोले, ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति

पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज सिंह के मुताबिक परिजनों ने बताया कि आफाक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  तपती दोपहर में दिखा पेंशनरों में जोश... बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर हक की लड़ाई तेज करने का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link