Ayodhya

गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की कार ट्रेलर से भिड़ी, अयोध्या में दरोगा की मौत, सिपाही घायल

रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ हादसा, कांस्टेबल की हालत गंभीर, 28 वर्षीय दरोगा आकाश यादव को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जौनपुर के रहने वाले थे दरोगा, गिट्टी लदा ट्रेलर पुलिस के कब्जे में

अनिल निषाद

अयोध्या, 19 अगस्त 2026:

यूपी के अयोध्या में देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ। टक्कर में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर दरोगा की मौत

ये भी पढ़ें:

रात में हुए हादसे के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने 28 वर्षीय आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। आकाश यादव जौनपुर के रहने वाले थे। हादसे के बाद उनके परिवार को सूचना दे दी गई।

ayodhya-me-police-car-trailer-se-bhidi-daroga-akash-yadav-ki-maut (2)

कांस्टेबल की हालत नाजुक

हादसे में 27 वर्षीय प्रदीप कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रेलर कब्जे में लेकर जांच शुरू

दुर्घटनास्थल पर पुलिस विभाग के तमाम अफसर मौजूद रहे। हादसे के बाद पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले भी सड़क हादसे में एक दरोगा घायल हुआ था। इसके बाद अब पुलिसकर्मियों की कार के हादसे में दरोगा की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें  सड़कों की सौगातः तीन परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक बोले- गांवों का होगा विकास

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button