Uttarakhand

Badrinath चढ़ावा चोरी प्रकरण: सीएम धामी बोले- ये महापाप है, क्षमा योग्य नहीं

प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मोरारी बापू की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- चढ़ावा मामले में दोषी के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, जांच समिति देगी रिपोर्ट

हरिद्वार, 8 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन और अध्यात्म का संदेश पहुंचाया है। वहीं, सीएम ने बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण में कहा कि ये महापाप है और यह क्षमा योग्य नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने कथा समापन समारोह में कहा कि आज जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति का ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर और प्राचीन मंदिरों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
badrinath-temple-donation-theft-case-cm-dhami-statement (2)

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक यात्राओं ने इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बताया कि चारधाम यात्रा में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं और दो माह के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी प्रकार हेमकुंड साहिब यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं, जबकि कैलाश मानसरोवर यात्रा में 55000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले पूरे वर्ष में सीमित संख्या में ही यात्रियों को भेजा जाता था।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कुंभ केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक गरिमा और सनातन परंपरा के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
badrinath-temple-donation-theft-case-cm-dhami-statement (3)

मुख्यमंत्री ने समारोह के समापन पर मीडिया से बातचीत में चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि ये तो गौ हत्या जैसा पाप है। जैसे कोई मां-बाप की हत्या कर देता है, उसी तरह का ये महापाप है, यह क्षमा योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जांच समिति बना दी गई है। समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्यक्रम में परमार निकेतन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री सुनील सैनी, देशराज कर्णवाल, नितिन गौतम, अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डीएम मयूर दीक्षित आदि मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार... मुठभेड़ में एक को पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button