Uttar Pradesh

किसान महापंचायत में पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत… किसको दी चेतावनी

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 27 नवंबर 2024:

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बुधवार को
यूपी के लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी के गल्ला मंडी स्थल पर आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया है।

महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर में गन्ना किसानों का बकाया बड़ा मुद्दा है। कई चीनी मिलों का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हो सका है। यह लखीमपुर खीरी में बड़ा मुद्दा रहता है जिसको लेकर धरना-प्रदर्शन भी हुए हैं। गन्ना भुगतान को लेकर राकेश टिकैत ने अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो लखीमपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

महापंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नैपाल सिंह के साथ सीओ और कई थानों की पुलिस मौजूद थी।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में फिर आग से घिरे शिविर, दमकल ने दस मिनट में पाया काबू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link