Uttar Pradesh

विधायक नंदकिशोर गुर्जर को लेकर भाजपा का रुख सख्त, नोटिस थमाया, मांगा स्पष्टीकरण

लखनऊ, 23 मार्च 2025:

यूपी के मुख्य सचिव और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को सार्वजनिक मंच से चुनौती देने वाले लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर जारी इस नोटिस में नंदकिशोर गुर्जर से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि विधायक संतोषजनक जवाब नहीं देते, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की जा रही है, जिससे पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। नोटिस में कहा गया है कि उनके वक्तव्य और कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं।

कलश यात्रा में हुआ था विवाद

हाल ही में गाजियाबाद में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान विधायक और उनके समर्थकों की पुलिस से झड़प हुई थी। इस घटना के बाद नंदकिशोर गुर्जर ने सार्वजनिक मंच से मुख्य सचिव और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : वकीलों से थाने में मारपीट का मुद्दा गरमाया, इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link