EntertainmentMaharashtra

बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई, 7 नबंवर 2024

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक कॉल पर धमकी मिली है। फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पता चला है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था जिसमें अभिनेता को जान से मारने की धमकी के साथ 50 लाख रूपये की मांग की गई है।

अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई।

आपको बता दे कि शाहरुख खान पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं। अभिनेता ने 2023 में कहा था कि उन्हें ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अक्टूबर 2023 में शाहरुख को Y+ सुरक्षा प्रदान की गई थी। तब से अभिनेता सुरक्षा गार्डों से घिरे हुए हैं। इस साल, यह दावा किया गया कि सुरक्षा के कारण शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर अपने घर मन्नत के बाहर अपने प्रशंसकों को बधाई देना बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा की तबीयत ने बढ़ाई टेंशन, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button