एमएम खान
मोहनलालगंज (लखनऊ), 24 नवंबर 2025:
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव में रविवार को प्रेमिका के शादी करने से मना करने से नाराज प्रेमी ने दिनदहाड़े बेरहमी से चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के पास चाकू के साथ बाइक भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
बता दें कि मोहनलालगंज क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव में पूनम पति रमेश के निधन के बाद अपनी दो बेटियों प्रियांशी (19वर्ष) व महक के साथ रहती थी।
रविवार की सुबह मां पूनम पीजीआई ड्यूटी पर चली गयी। जिसके बाद दिन में करीब 11 बजे के करीब बड़ी बहन प्रियांशी का प्रेमी आलोक रावत निवासी लोनापुर थाना बीबीडी घर पर आ धमका प्रथम तल पर किचन में मौजूद प्रियांशी से आलोक ने कहा मुझसे शादी करोगी या नही तो उसने मना कर दिया जिसके बाद आग बबूला हुये आलोक ने किचन में रखे चाकू से प्रियांशी का गला रेतकर खून सना चाकू फेककर भाग गया था।
मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर तलाश कट रही थी। सोमवार को खुलासा करते हुए एसीपी विकास पाण्डेय ने बताया कि लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों, मैनुअल एवं टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी। उसकी गतिविधियों और संभावित भागने के रास्तों के अनुमान लगाते हुए आलोक रावत को गिरफ्तार कर लिया। हमले के वक्त प्रेमिका से सवाल पर सवाल और बार-बार चाकू से हमला करने वाले आलोक के तेवर बर्फ से भी सर्द थे। किसी चूहे की तरह सहमे दिखे पुलिस ने उसे असली ठिकाने के लिए रवाना कर दिया।






