Lucknow City

छह माह बाद फिर सड़क पर उतरीं इलेक्ट्रिक सिटी बसें…यात्रियों को मिली राहत

विधायक अमरेश रावत की पहल पर परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश, मोहनलालगंज बस स्टॉप से दोबारा शुरू हुआ इलेक्ट्रिक सिटी बसो का संचालन

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 7 मई 2006:

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे के लोगों को गुरुवार को इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलने से राहत मिली। करीब छह माह से बंद पड़ी इन बसों का संचालन एक बार फिर मोहनलालगंज बस स्टॉप से शुरू हो गया है।

क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात कर मोहनलालगंज से बंद हुई सिटी बसों के पुनः संचालन की मांग की थी। इस पर परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बसों का संचालन दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले परिवहन विभाग ने उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए मोहनलालगंज कस्बे तक आने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद बसों को मोहनलालगंज से लगभग दो किलोमीटर पहले गोपालखेड़ा पुल से ही वापस लखनऊ भेजा जाने लगा था।

Advertisement

इलेक्ट्रिक सिटी बसें बंद होने के कारण यात्रियों को नगर पंचायत सीमा पर उतार दिया जाता था, जिससे उन्हें आगे का सफर तय करने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। दुबग्गा डिपो की इलेक्ट्रिक सिटी बसें बीते कई वर्षों से अवध हॉस्पिटल चौराहा, बंगला बाजार, तेलीबाग, उतरेठिया और पीजीआई होते हुए मोहनलालगंज बस स्टॉप तक संचालित होती रही हैं। इन बसों से प्रतिदिन लगभग पांच हजार यात्री सफर करते हैं।

मोहनलालगंज से तेलीबाग का पांच रूपये किराया भी घटाया

मोहनलालगंज कस्बे से इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू किए जाने के साथ ही मोहनलालगंज से तेलीबाग तक बस का किराया 5 रुपये कम कर दिया गया है। पहले 30 रूपये किराया था, जिसे घटाकर 25 रूपये कर दिया गया है।

सभी डिपो की बसे मोहनलालगंज बस स्टाप से होकर जाएंगी

लखनऊ-रायबरेली-इलाहाबाद रूट पर चलने वाली चारबाग, आलमबाग, इलाहाबाद व रायबरेली डिपो की बसें अब मोहनलालगंज बस स्टाप पर एक मिनट का स्टाप लेकर अपने गतव्य को जाएंगी। इससे यात्रियो को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें  Shiva Sharma Case : मॉडल श्रद्धा दुबे को कोर्ट का झटका, बहन व ड्राइवर की भी जमानत खारिज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link